• February 06, 2017

    Sanjay Dutt ने अब किया कुछ ऐसा कि उनके घर पहुंची पुलिस

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों फिर से अपनी कुछ हरकतों की वजह से मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि संजय के घर बीते कुछ दिनों में दो बार पुलिस आ चुकी हैं।
    मामला उनके व्यवहार का है जिससे उनके पड़ोसी परेशान हो गए हैं। दरअसल बता दें कि संजय दत्त पर देर रात तक अपने घर की टैरेस पर देर रात तक म्यूजिक बजाकर पार्टी का आरोप हैं।
    इस तेज म्यूजिक की वजह से उनके पड़ोसी परेशान हो रहे है जिसके चले संजय के घर दो बार पुलिस आ चुकी हैं। संजय का घर मुम्बई के बांद्रा स्थित पॉश पाली हिल इलाके में हैं। पाली हिल रेसिडेंट्स एसोसिएशन चेयरमैन डॉ. अमिताव शुक्ला के हवाले से मीडिया में आई खबरें के मुताबिक़ 14 जनवरी और 02 फरवरी को संजय के घर के टेरेस से तेज म्यूजिक आधी रात तक चला म्यूजिक तकरीबन रात 11:30 बजे शुरू हुआ और म्यूजिक की आवाज इतनी तेज थी कि पड़ोसियों को काफी परेशानी हुई।
    इसके बाद संजय के घर पुलिस पहुँच गयी। बता दें कि डॉ. शुक्ला के अनुसार आगे ऐसी हरकत पर इस मामले को गंभीरता से लिया जायेगा।

    No comments:

    Post a Comment