• February 28, 2017

    Shahrukh के साथ फिल्म में नजर आएंगी Deepika-Katrina


    गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की एक दूसरे से ख़ास नहीं बनती है लेकिन इसके वाबजूद अब ये दोनों एक्ट्रेस एक साथ एक ही फिल्म काम करती नजर आने वाली हैं।
    दीपिका और कैटरीना निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म में साथ नजर आएँगी। दोनों एक्ट्रेस ने फिल्म में साथ काम करने का फैसला कर लिया हैं। फिलहाल इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की अभिनीत इस आगामी फिल्म में ये दोनों एक्ट्रेस साथ में नजर आएँगी।
    इस फिल्म में दीपिका एक यूपी की गर्ल बनेंगी और कैटरीना एक अमेरिकी लड़की के रूप में नजर आएँगी। जल्द ही इस फिल्म के स्टार्स कास्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment