• February 17, 2017

    इस नए शो के साथ टेलीविजन पर वापसी करेंगे Shahrukh Khan

    बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान जल्द ही एक बार फिर से टेलीविज़न पर वापसी कर रहे हैं। मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘क्या आप पांचवी पास के तेज हैं’ टीवी शो को होस्ट करने के बाद अब शाहरुख खान एक और टीवी शो को होस्ट करेंगे।
    दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख जल्द ही मशहूर ‘टेड शो’ का हिन्दी वर्जन लेकर टीवी पर आने वाले हैं। फिलहाल अभी इस शो की ओपनिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ हैं।
    बता दें कि इस शो में अलग अलग विधा से ताल्लुक रखने वाले लोगों से बात चीत की जाती है। इस शो में लोग जिंगदी की समस्याओं के शो में रखते हैं। स्टार इंडिया इस शो के इंडियन वरजन ‘टेड टॉक इंडिया : नई सोच’ को एयर करेगा।
    इस शो को लेकर शाहरुख ने कहा कि, मेरा मानना है कि ‘टेड टॉक्स- नई सोच’ भारतभर के लोगों को प्रेरित करेगा। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिससे मैं जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। इस शो में अलग सोच पर बातचीत की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment