• February 15, 2017

    Sooraj Pancholi को लेकर अब इस फिल्म का रीमेक बनाएंगे Salman

    गौरतलब है कि सुपरस्टार सलमान खान ने सुभाष घई की जैकी श्रॉफ-मिनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म ‘हीरो’ का रीमेक बनाया था और इस फिल्म से उन्होंने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बॉलीवुड में लांच किया था।
    लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘हीरो’ फ्लॉप साबित हुई और सलमान को नुकसान उठाना पड़ा। अब खबर है कि सलमान एक बार फिर से सूरज को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।  इस बार ये एक्शन रोमांटिक फिल्म होगी।
    खबर तो यह भी है कि हाल ही में तेलुगु डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने मुम्बई में सलमान से मुलाक़ात की थी। सलमान ने उनसे कहा कि वह सूरज के लिए कोई कहानी लिखें। तब पुरी ने सलमान को अपनी फिल्म ‘रुज’ दिखाई। और कहा कि वह इस फिल्म को हिंदी रीमेक के तौर पर सूरज को लेकर प्रस्तुत करें।

    No comments:

    Post a Comment