• February 20, 2017

    अपनी और गर्लफ्रेंड की फोटो खींचने पर फोटोग्राफर्स पर भड़के Tiger Shroff

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा कूल अंदाज में नजर आते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों टाइगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई बार दोनों को साथ भी देखा गया है जिनकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
    लेकिन हाल ही में टाइगर को अपनी और दिशा पाटनी की फोटो खींचने पर फोटोग्राफर्स पर गुस्सा आ गया और उन्होंने फोटोग्राफर को फोटो न खींचने की हिदायत भी दे डाली।
    खबर है कि हल ही में ये दोनों साथ में कई छुट्टियां बिताने गए थे। पिछले सप्ताह टाइगर बांद्रा में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ लंच को निकले थे और फोटोग्राफर दोनों की तस्वीरें लेने लगे। तभी टाइगर ने फोटोग्राफरो को वहां से जाने के लिए कहा।  बात यही खत्म नहीं हुई थी इश्के बाद टाइगर ने पत्र लिखकर फोटोग्राफरों को कहा की आगे से भविष्य में मेरी और दिशा की साथ में तस्वीरें न खींचे।

    No comments:

    Post a Comment