• February 13, 2017

    Vidya Balan ने शेयर की फिल्म ‘Begum Jaan’ की रिलीज डेट

    मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन की आखिरी फिल्म साल 2016 में आई ‘कहानी 2’ थी जिसमें अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। अब विद्या फिल्म ‘बेगम जान’ में नजर आने वाली हैं।
    हाल ही में विद्या ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर कर दी हैं। विद्या बालन ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए रिलीज डेट का एलान किया।

    फिल्म बेगम जान इस साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजित मुखर्जी कर रहे हैं।

    बेगम जान में विद्या बालन के अलावा अभिनेता नसरुद्दीन शाहगौहर खानपल्लवी शारदाइला अरुण और चंकी पांडेय लीड रोल में हैं।

    No comments:

    Post a Comment