• March 30, 2017

    Akshay और Shahrukh के बीच होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

    आपको बता दें कि जल्द ही शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती नजर आ सकती हैं। दरअसल शाहरुख को लेकर इम्तियाज अली फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
    वहीँ दूसरी तरफ 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ‘क्रेक’ रिलीज होने की घोषणा पहले कर दी गई थी, लेकिन बाद में इस फिल्म को सामने से हटा लिया गया क्योंकि ‘क्रेक’ की अब तक शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है।
    लेकिन अब नीरज पांडे ने अपनी एक और अन्य फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ को 11 अगस्त को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। शाहरुख खान की घटती लोकप्रियता का नतीजा है कि अन्य निर्माता उनकी फिल्मों के सामने अपनी फिल्म लगाने से हिचकते नहीं हैं।
    गौरतलब है कि शाहरुख़ की ‘दिलवाले’ को रणवीर सिंह की ‘बाजीराव मस्तानी’ का सामना करना पड़ा। फिर ‘रईस’ और ‘काबिल’ में  टक्कर हुई। दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ की टक्कर रितिक रोशन की ‘मोहेंजो दारो’ से हुई थी और अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विजेता साबित हुई।
    अब ऐसे में 11 अगस्त को इन बड़े सितारों की टक्कर से मुकाबला रोचक हो गया है। शाहरुख को एक बड़ी सफलता की आवश्यकता है। दूसरी ओर अक्षय कुमार एक के बाद एक हिट फिल्म दिए जा रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment