• March 02, 2017

    अपनी पहचान साबित करने हाईकोर्ट में पेश हुए Dhanush

    सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद अभिनेता धनुष मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई बेंच के सामने अपनी पहचान को साबित करने के लिए पेश हुए। आपको बता दें कि एक दंपत्ति ने उन पर अपने बेटे होने का दावा पेश किया था  जिसके चलते अदालत ने धनुष को पेश होने का आदेश दिया था।
    बता दें कि इस सुनवाई के दौरान धनुष के बर्थ मार्क की भी जांच की गयी क्योंकि याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि धनुष के गले के दाई ओर एक तिल हैं।  हालांकि उन्होंने इस निशान को मिटाये जाने का डर भी जाहिर किया था।
    अब इस मामले की अगली सुनवाई २ मार्च को होगी। दावा करने वाले के आर कथिरेसन और मीनाक्षी के मुताबिक़ धनुष बहुत छोटे थे, तभी फिल्मों में काम करने की धुन में २००२ में चेन्नई भाग गए। वे पढ़ाई में कमजोर थे।
    धनुष ने पेश किया जन्म प्रमाण-पत्र
    धनुष द्धारा में पेश किये गए जन्म प्रमाण-पत्र के मुताबिक़ उनका जन्म 28 जुलाई, 1983 में हुआ था। उनके माता-पिता कृष्णमूर्ति और के विजयलक्ष्मी हैं। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या उनकी पत्नी हैं।

    No comments:

    Post a Comment