• March 05, 2017

    इस बार नहीं चला Kangana का जादू, ‘Rangoon’ को करोड़ों का घाटा

    बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत का इस बार बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पाया। गौरतलब है कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और इसकी सीक्वल फिल्म दोनों बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और काफी अच्छी कमाई भी की थी।
    लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुई निर्देशक विशाल भारद्धाज की फिल्म ‘रंगून’ घाटे जा सौदा साबित हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस अच्छी शुरुआत नहीं की। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान ने अभिनय किया हैं। खबर है कि तीनों स्टार्स की 21 करोड़ फीस समेत 62 करोड़ निर्माण बजट और 18 करोड़ के प्रचार खर्च कुल (80 करोड़), रंगून बॉक्स ऑफिस पांचवे दिन मंगलवार को महज 5 करोड़ रुपए कमा पायी। फिल्म ने शनिवार को 4.75, और रविवार को 4.50 करोड़ रुपए कमाए इस तरह फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में लगभग 20 करोड़ रुपए की कमाई की हैं।
    कल 3 मार्च (शुक्रवार) को फिल्म ‘कमांडो 2’ रिलीज हो गयी हैं। जिससे रंगून को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

    No comments:

    Post a Comment