• March 06, 2017

    Karan Johar बनें दो जुड़वा बच्चों के पिता, ये रखें बच्चों के नाम

    हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरैक्टर करण जौहर पिता बन गए हैं। खबरों की मानें तो सरोगेसी के जरिए करण जुड़वा बच्चों के पिता बने। इन जुड़वा बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है।
    आपको बता दें कि करण जौहर ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को “बहुत सौभाग्यशाली” महसूस कर रहे हैं। 44 साल के जौहर ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है। उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है।
    स्वास्थ्य अधिकारी पद्मजा केस्कर ने बताया कि दोनों बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों के बर्थ रजिस्ट्रेशन में करण जौहर का नाम लिखा गया है जबकि उस जानकारी में मां का नाम जाहिर नहीं किया गया है। 
    करण जौहर के पिता बनने पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

    No comments:

    Post a Comment