• March 30, 2017

    MS Dhoni का Aadhaar Card लीक करने पर, कंपनी हुई Blacklist


    यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण ने कहा कि हमने आधार लीक करने वाली कंपनी विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया हैं।
    दरअसल आपको बता दें कि रवि शंकर प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो ट्वीट की थी जिसमे वह आधार कार्ड बनवाते दिख रहे थे। इस फोटो को देख धोनी की पत्नी साक्षी को गुस्सा आ गया और उन्होंने रविशंकर प्रसाद से पुछा निजात नाम की कोई चीज है या नहीं।
    बता दें कि प्रसाद ने उस फोटो को शेयर करते हुए यह भी लिखा था कि धोनी ने आधार कार्ड बनवाया। फोटो देख साक्षी ने निजी जानकारी शेयर करने की बात कहते हुए प्रसाद से पूछा कि निजात नाम की कोई चीज है या नहीं क्या आधार कार्ड की जानकारी और उसके आवेदन को सार्वजनिक करना चाहिए ?
    साक्षी ने बताया कि धोनी ने जो फॉर्म भरा था, उस पर उनकी निजी जानकारियां है उसे ही लीक कर दिया गया हैं।

    No comments:

    Post a Comment