नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म ‘बाबू मोशाय बंदूकबाज’ का पोस्टर रिलीज हो गया हैं। आप देख सकते है कि जारी हुए पोस्टर में नवाजुद्दीन बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जारी हुए पोस्टर में नवाजुद्दीन के एक हाथ में एक डिब्बा नजर आ रहा हैं, कमर में बंधी लुंगी में एक पिस्तौल भी लगी हुई हैं। खबर है कि फिल्म इसी वर्ष मई में रिलीज हो रही हैं।
गौरतलब है कि चित्रांगदा सिंह के साथ नवाजुद्दीन की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तरह की दिक्कतें आने की वजह से इसका काम रुक गया था। लेकिन अब एक बार फिर से ये फिल्म फ्लॉर पर आ गयी है और मई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया जायेगा।

No comments:
Post a Comment