• March 03, 2017

    Sachin को इस तरह आया संन्यास लेने का ख्याल, किया खुलासा, देखिये…

    क्रिकेट की दुनियां के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनियां को अब अलविदा कह चुके हैं। लेकिन अब हाल ही में सचिन ने खुद अपने संन्यास को लेकर कुछ खुलासे किये है कि कैसे अचानक उन्हें पहली बार संन्यास लेने का ख्याल आया।
    सोशल साईट लिंकडइन ग्लोबल प्रोफेशनल से जुड़े सचिन ने ‘मेरी दूसरी पारी’ शीर्षक से अपने लेख में अपने संन्यास को लेकर खुलासा किया हैं। तेंदुलकर ने लिखा, ‘अक्टूबर 2013 में चैंपियन लीग टी-20 के एक मुकाबले के लिए मैं दिल्ली में था। मेरी सुबह जिम वर्कआउट से शुरू होती, जो पिछले 24 साल से एक रूटीन बन चुका था लेकिन उस सुबह कुछ बदल चुका था।
    मुझे महसूस हुआ कि उस सुबह उठने में मुझे खुद को जबरन प्रेरित करना पड़ा। मैं जानता था कि जिम वर्कआउट मेरे क्रिकेट कैरियर के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं, जो काम मैं पिछले 24 साल से हर रोज करता आ रहा था, लेकिन उस सुबह मेरी कुछ भी करने की इच्छा नहीं हो रही थी। क्यों? क्या यह इशारा था कि मुझे अब रुक जाना चाहिए।
    इशारा था कि जो खेल मुझे इतना प्यार है अब वो मेरे रूटीन का हिस्सा नहीं रहेगा। सचिन ने आगे लिखा, मेरे क्रिकेट हीरो सुनील गावस्कर ने एक बार मुझे बताया था कि संन्यास लेने का उनका मन तब बना था जब वह एक बार घड़ी को देख रहे थे कि लंच और चायकाल के बीच कितना समय बचा हैं। मुझे समझ आ गया था कि उनके कहने का क्या मतलब था मेरा दिल और शरीर भी मुझे यही इशारा कर रहा था।

    No comments:

    Post a Comment