• March 22, 2017

    Salman Khan ने Tax भरने के मामले में कई बड़े स्टार्स को पछाड़ा

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पहले ही कमाई करने के मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से आगे थे और अब सलमान ने टैक्स भरने के मामले में कई बड़े स्टार्स को पछाड़ दिया हैं।
    बॉलीवुड के एक्टर्स में से सबसे ज्यादा टैक्स भरने के मामले में सलमान खान इस साल टॉप पर रहे। सलमान ने इस साल अक्षय कुमार को टैक्स भरने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि सलमान ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 32.2 करोड़ का टैक्स दिया था। और 44.5 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भर के सलमान एक बार फिर से टॉप पर आ गए हैं।
    सलमान खान के बाद एक्टर अक्षय कुमार 29.5 करोड़ रुपये का टैक्स भर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऋतिक रोशन 25.5 करोड़ रुपये कर एडवांस टैक्स चुकाया। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7.5 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भरा।

    No comments:

    Post a Comment