• March 05, 2017

    Sanjay Dutt के बाउंसरों ने की ‘आगरा’ में मीडियाकर्मियों से मारपीट


    बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फिल्म ‘भूमि’ से एक लंबे समय पाद फ़िल्मी परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म भूमि की शूटिंग उत्तरप्रदेश के ताजनगरी शहर आगरा में चल रही हैं।
    संजय दत्त के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और शेखर सुमन भी हैं। अब आपको बता दें कि हाल ही में संजय दत्त के बाउन्सर्स ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी जिसके बाद संजय ने मीडिया से माफ़ी मांगी हैं।
    ये घटना उस समय की हैं जब संजय शूटिंग सेट पर मौजूद नहीं थे। शुक्रवार को माफ़ी मांगने के बाद जब संजय की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुई, तो मीडियाकर्मियों में सेल्फी लेने की होड़ लग गयी। तब संजय दत्त को मीडियाकर्मियों की भीड़ से बचाकर बाउंसर ले गए।

    No comments:

    Post a Comment