• March 30, 2017

    Sushant के साथ फिल्म में नजर आएंगी ‘दंगल गर्ल’ Fatima Sana Shaikh

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में धाकड़ गर्ल बनकर पहवान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
    जीहां दरअसल हम आपको बता दें कि फातिमा सुशांत की अपकमिंग फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ फिल्म में नजर आएँगी। हाल ही में खबर आयी थी कि फातिमा ‘दंगल’ के बाद आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आएँगी और फातिमा का नाम सैफ अली खान की आगामी फिल्म ‘बाजार’ के साथ भी जुड़ा था।
    लेकिन अब खबर है कि फातिमा को निर्देशक संजय पूरन सिंह की फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में लीड रोल मिल गया हैं। फिलहाल आपको बता दें कि फातिमा के फिल्म में कास्टिंग को लेकर अभी कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

    No comments:

    Post a Comment