• March 24, 2017

    ‘Tiger Zinda Hai’ से Salman Khan का एक्शन सीन आया सामने…Video!

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म हैं।
    हाल ही में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का एक एक्शन सीन सामने आया है जिसमें सलमान स्लो मोशन में स्नोमोबाइल दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इस सीन को देखने के बाद सलमान के फैंस के फिल्म की रिलीज का इंतजार और अधिक बढ़ गया हैं।
    फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के पहला गाना ‘दिल दिया’ शूट किया जा चुका है। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर यह विडियो शेयर किया है।

    No comments:

    Post a Comment