• April 07, 2017

    आज 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई ‘Baahubali’, न जाने दें मौका!

    बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर ब्लॉकबस्टर कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ आज 07 अप्रैल को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी हैं। आपको बता दें कि इस बार ये फिल्म 1000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बाहुबली: द बिगनिंग साल 2015 में 10 जुलाई को रिलीज हुई थी।
    फिल्म के दूसरे भाग ‘Baahubali: The Conclusion’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाहुबली (पार्ट 2) इसी महीने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के मेकर्स और धर्म प्रोडक्शन ने ये बाहुबली 2 की रिलीज से पहले एक बार फिर से बाहुबली पार्ट 1 को दुबारा से रिलीज करने का फैसला लिया हैं।
    अब अगर आपने अपनी तक इस ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ का पार्ट 1 नहीं देखा है तो आज मौका न छोड़कर एक बार फिल्म जरूर देखें। जल्द ही बाहुबली 2 की टिकट बुकिंग भी शुरू होने वाली हैं।

    “Baahubali: The Beginning” Re-Release Poster –



    No comments:

    Post a Comment