बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की हाल ही में सामने आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आयी इस तस्वीर में आप देख सकते है कि इसमें एक बेहद बूढा व्यक्ति नजर आ रहा हैं। और ये बूढा इंसान और कोई नहीं बल्कि अभिनेता राजकुमार राव ही हैं।
क्यों उड़ गए न आपके होश, दरअसल आपको बता दें कि राजकुमार राव की ये फोटो उनकी आगामी फिल्म में उनका लुक हैं। राजकुमार राव फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह साल के बूढ़े व्यक्ति का रोल निभाएंगे।
बता दें कि फिल्म ‘राब्ता’ में एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया हैं।

No comments:
Post a Comment