• April 05, 2017

    Aparshakti Khurana के साथ काम करेंगी Shamita Shetty

    अभिनेत्री शमिता शेट्टी एक वेब श्रृंखला में अभिनेता अपराशक्ति खुराना के साथ काम करेंगी। वायाकॉम 18 के एप वूट पर इसका प्रसारण होगा। इस श्रृंखला के जरिए शमिता डिजिटल दुनिया में आगाज करने जा रही हैं।
    शमिता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था, “मैं सबसे ज्यादा जो करना पसंद करती हूं उसे कर रही हूं। काम पर हूं, नई शुरुआत.. मैं खुश हूं।”
    वूट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस वेब श्रृंखला में गौरव पांडे और रिद्धिमा पंडित भी हैं। गौरतलब है कि अपारशक्ति आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ और वरुण धवन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में काम कर चुके हैं। 

    No comments:

    Post a Comment