• April 22, 2017

    Arms Act Case: सलमान खान को मिला कोर्ट में पेश होने का आदेश

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने बहुचर्चित केस ‘आर्म्स एक्ट केस’ के विवादों में है और अब उन्हें कोर्ट ने पेशी का आदेश दिया हैं। बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में सलमान को बरी किए जाने के खिलाफ राजस्थान सरकार की अपील पर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायलय में सुनवाई हुई।
    सलमान के वकील हस्तमल सारस्वत ने कहा, ‘कोर्ट ने सलमान खान को आर्म्स एक्ट उल्लंघन मामले में छोड़ दिया था। आपको बता दें कि जोधपुर जिला व सत्र न्यायालय ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट उल्लंघन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 20 हजार रुपये के जमानती मुचलके के साथ कोर्ट में 6 जुलाई को पेश होने को कहा। सुनवाई के दौरान सलमान कोर्ट में उपस्थित नहीं थे।

    No comments:

    Post a Comment