बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों स्टार्स फिल्म “दम लगा के हईशा” में नजर आये थे।
अब आयुष्मान और भूमि निर्देशक आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म “शुभ मंगल सावधान” में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं।
साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गयी हैं। ‘शुभ मंगल सावधान’ इसी वर्ष 01 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment