बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रुति हसन फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ में साथ में नजर आने वाले हैं। ये रोमांटिक फिल्म नवोदित निर्देशक अजय के. पन्नलाल ने किया है, जबकि इस फिल्म का निर्माण एंथनी डिसूजा, अमूल विकास मोहन और नितिन उपाध्याय ने किया हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में गौतम गुलाटी, हेरि तनगिरि, दर्शन जरीवाला, रंजीत और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गयी हैं।
राजकुमार राव ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट शेयर की हैं। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अगले सप्ताह फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया जायेगा।


No comments:
Post a Comment