• April 03, 2017

    कॉमेडियन Chandan Prabhakar बने पिता, शेयर की तस्वीर देखिये…

    टेलीविजन के जाने माने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से मशहूर हुए कॉमेडियन चंदन प्रभाकर पिता बन गए हैं।  उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया हैं। चंदन ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर को सोशल साइट्स पर शेयर किया हैं।
    फिलहाल आपको बता दें कि कपिल शर्मा के साथ हाल ही में हुए झगड़े के कारण अब चंदन प्रभाकर कपिल के शो में नजर नहीं आएंगे। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी कपिल के शो में वापसी न करने का फैसला लेते हुए अपना खुद का एक नया कॉमेडी शो भी लॉन्च कर दिया हैं।
    आपको बता दें कि सुनील ने दिल्ली के रेडियो सिटी के सहयोग से तालकटोरा स्टोडियम में अपना कॉमेडी शो पेश किया। इस दौरान लोगों ने बड़े ही गर्मजोशी से सुनील का स्वागत किया। । सुनील का मंच पर साथ देने के लिए कॉमेडी कालकार कीकू शारदा और अन्य लोकप्रिय कलाकार भी मौजूद थे।
    गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर, अली अजगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा के शो छोड़ने के बाद कपिल अपनी नई टीम के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment