बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मे ‘टाइगर जिन्दा हैं’ और फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज डेट शेयर कर दी गयी है। फिल्म 23 जून को रिलीज हो रही हैं।
अब बात करें सलमान की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘दबंग’ सीरीज की तो इस फिल्म सीरीज का थर्ड पार्ट ‘दबंग 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। और काफी समय से फिल्म में सलमान के अपोजिट फीमेल कास्ट चर्चाओ में बनी हुई है।
एक्ट्रेस एमी जैक्शन सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में उनके साथ काम करती नजर आ सकती हैं। वही शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ में नजर आयी एक्ट्रेस Waluscha de Sousa भी सलमान के साथ नजर आ सकती हैं।
आपको बता दें कि ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ की तरह ही ‘दबंग 3’ में भी सोनाक्षी लीड कास्ट का रोल अदा कर सकती हैं। लेकिन कुछ समय पहले ऐसी ख़बरें थी कि अब सोनाक्षी दबंग सीरीज की अगली फिल्म में नजर नहीं आएँगी। एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी फिल्म से जुड़ चुका है।
फिलहाल दबंग 3 में सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी इस बात की अभी कोई घोषणा नहीं हुई हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि किस एक्ट्रेस को सलमान के साथ काम करने का मौका मिलता हैं।

No comments:
Post a Comment