• April 27, 2017

    Esha Deol हैं प्रेग्नेंट, जल्द बनने वाली है माँ


    हाल ही में देओल परिवार से एक खुशखबरी आयी हैं। दरअसल आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जल्द ही माँ बनने वाली है। आपको बता दें कि ईशा शादी के पांच साल बाद माँ बनेंगी।
    धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दूसरी बार नाना-नानी बनने जा रहे हैं। वहीं सनी देओल पर बॉबी देओल भी मां बनेंगे। आपको बता दें कि ईशा देओल ने 2012 में अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी से शादी की थी। ईशा की छोटी बहन अहाना ने 2015 में एक बेटे को जन्म दिया था।
    फिलहाल आपको बता दें कि ईशा देओल के माँ बनने की खबर की अभी तक देओल परिवार की किसी भी सदस्य ने नहीं की हैं। लेकिन हेमा मालिनी पर दूसरी किताब लिख रहे राम कमल मुखर्जी ने कहा, ‘हां, यह सच है कि ईशा प्रेग्नेंट हैं। परिवार में सभी इस बात से बेहद खुश हैं।’

    No comments:

    Post a Comment