• April 03, 2017

    फिल्म ‘Half Girlfriend’ का नया पोस्टर रिलीज

    फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का दूसरा पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया। इस पोस्टर में अभिनेत्री श्रद्धा और अभिनेता अर्जुन बारिश में एक-दूसरे से दूर खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की टैगलाइन ‘दोस्त से ज्यादा गर्लफ्रेंड से कम’ भी ध्यान खींच रही है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।
    कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें श्रद्धा और अर्जुन एक-दूसरे से मुंह मोड़े खड़े थे। यह फिल्म चेतन भगत की किताब ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है।
    फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से लेखक चेतन भगत बतौर फिल्म निर्माता अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित कर रहे हैं।
    फिल्म 19 मई रिलीज होगी।

    Check Out: The 2nd New Poster of “Half Girlfriend” –


    Watch ‘Half Girlfriend’ Motion Poster –

    No comments:

    Post a Comment