• April 06, 2017

    अब इस नए शो में एक्शन करती नजर आएंगी Hina Khan

    स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर टेलीविजन सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहू और माँ का ‘अक्षरा’ के नाम से पॉपुलर किरदार निभा चुकी जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं।
    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल को छोड़ दिया था और उन्हें इस सीरियल में मरा दिखा दिया गया था।  लेकिन अब आपको बता दें कि जल्द ही एक बार फिर हिना खान टेलीविज़न पर आ रही है वो भी एक नए शो के साथ।
    खबर है कि हिना खान कलर्स टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपकमिंग सीजन “Khatron Ke Khiladi 2017” के साथ टीवी पर वापसी करने वाली हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिना एक्शन स्टंट करती नजर आने वाली हैं।
    सुनने में आया है कि इस शो के लिए हिना खान, निया शर्मा, करन वाही, बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी से संपर्क किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment