• April 01, 2017

    IPL 10 – लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुए इस सत्र से बाहर

    इंडियन प्रीमियर लीग 2017 (आईपीएल 10) का जल्द ही आगाज होने जा रहा हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस बार कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से इस सीजन नजर नहीं आने वाले हैं।
    राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के स्पिनर अश्विन स्पोर्ट्स हर्निया के कारण तकरीबन 6 से 8 हफ्ते के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए है जिसकी वजह से वे पूरे आईपीएल 10 के सत्र में नजर नहीं आएंगे।
    वहीँ लोकेश राहुल भी अपनी कंधे की चोट की वजह से इस पूरे आईपीएल सत्र से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि बीएस इतना ही नहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के भी कंधे में चोट है जिसकी वजह से हो सकता है कि वह भी शुरूआती मैचों में नजर नहीं आये।
    अब ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों के हटने के बाद चेतेश्वर पुजारा को खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि उन्हें किसी भी टीम ने इस नीलामी में नहीं खरीदा था। पुजारा के बेस  प्राइज 50 लाख रुपए हैं।
    आपको बता दें कि आईपीएल सीजन 2017 से बाहर  हुए लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच सीरीज में 393 रन बनाये हैं।
    5 अप्रैल को इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जायेगा।


    No comments:

    Post a Comment