मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर टीवी शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की वापसी कब होगी ये सवाल हर किसी के मन में हैं। लेकिन आपको बता दें कि कपिल और सुनील के बीच हुए झगड़े के बाद मामला थोड़ा गर्म हैं।
अब आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन के साथ लाइव कमेंट्री करते नजर आने वाले हैं। इस बात की घोषणा भी उन्होंने खुद की हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक न्यूज़ एप के लिए सुनील ‘मसाला कमेंट्री’ कर रहे हैं। जो 13 अप्रैल को आएगी।
इस शो में सुनील के साथ सनी लियोन नजर आएँगी। कपिल के शो का बॉयकॉट करने के बाद से ही सुनील अकेले ही अपने आगे के करियर को लेकर लगातार कुछ न कुछ करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में सुनील ने डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर दिल्ली में लाइव स्टेज शो किया था इसमें उनके साथ कीकू शारदा भी नजर आये थे।

No comments:
Post a Comment