• April 14, 2017

    MI के खिलाफ आज मैदान में वापसी करेंगे Virat Kohli – IPL 10

    कंधे में आयी चोट की वजह से आईपीएल क्रिकेट मैदान से दूर रहे आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आज टीम में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। आज उनकी टीम आरसीबी का मुंबई इंडियंस के साथ कड़ा मुकाबला होगा। आज शुक्रवार को कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में वापसी करेंगे।
    गौरतलब है कि विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के रांची टेस्ट मैच के दौरान कंधे में चोट आयी थी। तभी से वह चोट की वजह से मैदान से दूर थे लेकिन अब वह पूरी तरह फिर हैं और आज शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।
    कोहली की अनुपस्तिथि में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन मैचों में से दो मैच में हार का सामना किया हैं।  आपको बता दें कि कोहली ने आईपीएल के पिछले सीजन में 973 रन बनाए थे।

    No comments:

    Post a Comment