• April 27, 2017

    Ram Gopal Varma के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, ये है मामला!

    अपने विवादित बयान और सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर सुर्ख़ियों में बने रहे वाले बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अब मुसीबत में फंस गए हैं।
    उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की रिलीज से पहले ही राम गोपाल वर्मा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया हैं।
    दरअसल आपको बता दें कि औरंगाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके और प्रोडूयसर रॉनी स्क्रूवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हैं। ये मामला साल 2009 में आई फिल्म ‘अज्ञात’ के कॉपीराइट का हैं।
    औरंगाबाद के रहने वाले मुस्ताक मोहसिन नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि ‘अज्ञात’ की स्टोरी उनकी अपनी लिखी हुई मौलिक कहानी हैं। जबकि लेखक के रूप में नीलेश गिरकर और पुनीत गांधी को क्रेडिट दिया गया हैं।

    No comments:

    Post a Comment