• April 12, 2017

    इस खास दिन Sachin करेंगे अपनी बायोपिक फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन

    क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि सचिन जल्द ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन की शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं।
    आपको बता दें कि 24 अप्रैल के दिन सचिन अपना जन्मदिन मनायेंगे और खबर है कि इसी खास दिन से सचिन अपनी बायोपिक फिल्म के प्रमोशन की जबरदस्त शुरुआत करेंगे।
    खबर है कि हाल ही में इस फिल्म के हिंदी संस्करण के रिलीज के अधिकार अनिल थडानी  ने और मशहूर फिल्म प्रोडूसर करन जौहर ने मिलकर खरीदे हैं। बता दें कि ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
    इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि सचिन ने इस फिल्म में अपना किरदार खुद ही निभाया है और सचिन के साथ साथ इसमें कुछ अन्य खिलाड़ियों के किरदार भी देखने को मिलेंगे।
    इस फिल्म में सचिन के बचपन से लेकर उनके पूरे करिअर का सफर दिखाई देगा।

    No comments:

    Post a Comment