• April 29, 2017

    Salman ने खुद शेयर की ‘Tubelight’ के टीजर की रिलीज डेट!

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ चर्चाओं में बनी हुई हैं। हल ही में खबर थी कि ट्यूबलाइट का टीजर इस महीने अप्रैल के अंत तक रिलीज हो जाएगा। लेकिन इन तमाम ख़बरों के बाद अब खुद सलमान ने टीजर रिलीज डेट घोषित की हैं।
    सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर फिल्म के टीजर की जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया हैं कि पांच दिनों में फिल्म का टीजर रिलीज हो जायेगा।


    आपको बता दें कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इसी वर्ष 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और अभिनेता शाहरुख खान का कैमियो रोल नजर आयेगा।

    No comments:

    Post a Comment