• April 15, 2017

    Salman ने कराया एक पत्रकार का इलाज, दिखाई दरियादिली

    बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की एक बार दरियादिली देखने को मिली हैं। गौरतलब है कि सलमान ने अब कई बीमारियों से पीड़ितों के मदद की हैं उनका इलाज करवाया हैं। और अब खबर है कि सलमान ने एक बार फिर ऐसा किया हैं।
    सुनने में आ रहा है कि सलमान ने हाल ही में एक पत्रकार का इलाज करवाया हैं। खबर है कि हरीश सिंह नेगी नाम के इस मीडिया पर्सन को ब्रेन हैमरेज की बीमारी थी। हरीश मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती था लेकिन उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आये और उनका इलाज करवाया हैं।
    बता दें कि फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग के दो शेड्यूल पूरे हो गए है और तीन अभी शूट होने बाकी हैं।
    इसके अलावा सलमान की एक और अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने जा रहा हैं।

    No comments:

    Post a Comment