• May 23, 2017

    Akshay Kumar की इस फिल्म में उनके साथ रोमांस करेंगी Mouni Roy

    इंडियन टेलीविज़न के मशहूर सीरियल ‘नागिन’ में नागिन के किरदार से मशहूर टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही अब बॉलीवुड फिल्म्स में डेब्यू करने जा रही हैं। कलर्स चैनल पर नागिन सीरियल में नजर आने वाली मौनी रॉय अब जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएँगी।
    दरअसल खबर है कि मौनी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म में नजर आएँगी जिसका नाम है ‘गोल्ड’. आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह पर आधारित हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन रीमा कागती कर रही हैं।
    फिल्म ‘गोल्ड’ का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट करेगी। फिल्म अगले वर्ष 2018 में रिलीज होगी। इससे पहले ख़बरें थी कि मौनी सलमान खान के साथ उनकी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

    No comments:

    Post a Comment