बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग बसु दिग्गज गायककार और अभिनेता किशोर कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के बारे में बताया कि उन्होंने इस फिल्म पर काम बंद नहीं किया है वह इस फिल्म को जरूर बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर रणबीर कपूर इस फिल्म में काम नहीं कर पाते है तो वह इस फिल्म में किसी और अभिनेता को कास्ट करेंगे। अगर रणबीर इस वर्ष में किशोर कुमार की बायोपिक फिल्म के लिए डेट नहीं दे पाते है तो वह किसी और अभिनेता को कास्ट करेंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि अनुराग बसु की रणबीर-कैटरीना अभिनीत फिल्म ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
और इन दिनों रणबीर अभिनेता संजय दत्त की बन रही बायोपिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह लीड किरदार निभा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment