दुनियाभर में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2000 करोड़ की रेस में चल पड़ी, लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही बाहुबली 2 फिल्म के लिए बाहुबली यानी प्रभास ने 25 करोड़ फीस ली थी और राणा दग्गुबाती ने 15 करोड़ रूपए फीस ली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के अलावा एक शख्स को प्रभास से ज्यादा पैसे मिले हैं।
चलिए हम बताते है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली हैं। राजामौली को फिल्म के लिए 28 करोड़ रूपए मिले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को होने वाले प्रोफिट का कुछ हिस्सा भी उन्हें दिया जाएगा।
कटप्पा यानी एकेए सत्यराज को 2 करोड़, रमैया कृष्णन(शिवागमी) को 2.5 करोड़ और तमन्ना-अनुष्का को 5-5 करोड़ रूपए दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment