• May 12, 2017

    Arbaaz Khan और Malaika Arora हुए अलग, तलाक पर लगी मुहर

    सुपरस्टार सलमान खन के छोटे भाई फिल्मकार, अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अब कानूनी रूप से अलग जो गए हैं और दोनों का तलाक हो गया हैं। बता दें कि मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने गुरूवार को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी हैं।
    मलाइका-अरबाज 19 साल बाद अलग हुए हैं। बता दें कि दोनों 1998 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अभी हाल ही में मलाइका और अरबाज को जस्टीन बीबर के मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। उनके साथ उनके बेटे अरहान भी थे।
    आपको बता दें कि दोनों स्टार्स आपसी सहमति से अलग हुए हैं और बेटे की कस्टडी मलाइका को दी गई हैं। लेकिन अरबाज पर अपने बेटे से मिलने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं हैं।
    बता दें कि अरबाज और मलाइका ने अक्टूबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी और अब उनकी ये अर्जी मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनके तलाक पर अपनी मुहर लगा दी हैं।

    No comments:

    Post a Comment