• May 12, 2017

    ‘Dhoom 3’ के बाद अब इस फिल्म में रोमांस करेंगे Aamir-Katrina

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि कैटरीना और आमिर फिल्म ‘धूम 3’ में साथ नजर आ चुके हैं।
    अब आपको बता दें कि कैटरीना कैफ आमिर की अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आएँगी। इस फिल्म में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं।
    फिलहाल इन दिनों कैटरीना सलमान खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अबू-धाबी में चल रही हैं।

    No comments:

    Post a Comment