दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास कई वर्षो के लम्बे समय से अपनी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 की शूटिंग में व्यस्त थे। बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड्स तोड़ नया कीर्तिमान हासिल किया हैं।
अब आपको बता दें कि बाहुबली की अपार सफलता के बाद प्रभास ने अपनी फीस में वृद्धि की हैं। प्रभास अब अपनी नयी फिल्म ‘साहू’ में नजर आने वाले हैं उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं।
साहू का टीजर रिलीज हो चुका हैं। खबरों के अनुसार प्रभास एक फिल्म के लिए फीस के तौर पर 25 करोड़ रुपए लेते हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस में 5 करोड़ रुपए की वृद्धि की है जिससे अब उनकी फीस 30 करोड़ हो गयी हैं।

No comments:
Post a Comment