बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म बाहुबली में नजर आये दक्षिण भारतीय फिल्मो के स्टार प्रभास अब अपनी नयी फिल्म ‘साहो’ में नजर आने वाले हैं। तो वहीं अब दूसरी तरफ बाहुबली में नजर आये ‘भल्लाल देव’ का मशहूर किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती भी एक नयी फिल्म में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि राणा दग्गुबाती अब जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर आधारित बन रही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राणा राजीव गांधी की हत्या की जांच कर रही टीम की अध्यक्षता कर रहे सीबीआई अधिकारी डीआर कार्तिकेयन की भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्माण कन्नड़ फिल्म निर्माता एएमआर रमेश कर रहे हैं और ये फिल्म बहुभाषी फिल्म होगी। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।

No comments:
Post a Comment