दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार और फिल्म बाहुबली 2 स्टार अभिनेता प्रभास इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। वही उनकी नयी आगामी फिल्म ‘साहो‘ भी चर्चाओं में बनी हुई हैं, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। काफी दिनों से इस फिल्म में प्रभास के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी ये चर्चा जोरो पर हैं। अब तक इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, कैटरीना कैफ का नाम सामने आ चुका हैं लेकिन फिनाल अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ हैं।
लेकिन इन दिनों चर्चाएं तेज है कि एक बार फिर से बाहुबली और देवसेना का रोमांस पर्दे पर नजर आएगा। गौरतलब हैं दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म बाहुबली 2 में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास और देवसेना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का रोमांस नजर आया था और प्रभास की अगली फिल्म साहो में भी अनुष्का ही उनके साथ होंगी।
फिलहाल आपको बता दें कि ‘साहो’ का टीजर रिलीज हो चुका हैं और जल्द ही फिल्म बाहुबली की तरफ प्रभास की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।

No comments:
Post a Comment