• May 22, 2017

    अपनी बायोपिक फिल्म के लिए PM Modi से मिले Sachin Tendulkar

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे और अपनी फिल्म पर उनसे चर्चाएं की थी।
    अब अक्षय के बाद क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी बायोपिक फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स‘ की रिलीज के चलते पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की हैं।
    आपको बता दें कि यह फिल्म रवि भागचंदका के प्रोडक्शन हाउस ‘200 नॉट आउट प्रोडक्शन’ के तहत बनी हैं।  फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। 



    No comments:

    Post a Comment