• May 17, 2017

    ‘Saaho’ में Prabhas के साथ इश्क लड़ाएगी Hrithik Roshan की हीरोइन

    बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म “साहो” हैं। प्रभास इस फिल्म में बतौर लीड अभिनेता नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से फिल्म में प्रभास के साथ फीमेल कास्ट की चर्चाएं जोरो पर हैं।
    हल ही में खबर थी कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्म साहो में प्रभास के साथ नजर आएंगे लेकिन हाल ही में सामने आयी ताजा जानकारी के मुताबिक कैटरीना प्रभास की हीरोइन नहीं बनेगी।
    आपको बता दें कि फिल्म ‘साहो’ में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएँगी। गौरतलब है कि पूजा हेगड़े इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहेंजो दारो में नजर आयी थी और अब प्रभास के साथ रोमांस फरमाती नजर आएँगी।
    फिल्म ‘साहो’ का टीजर रिलीज हो चुका हैं।

    No comments:

    Post a Comment