• May 12, 2017

    इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में साथ नजर आएंगे Salman-Aamir

    बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अभिनेता सलमान खान और आमिर खान को सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखे एक लम्बा अरसा बीत गया हैं। लेकिन अब खबर है कि ये दोंनो सुपरस्टार्स एक साथ फिल्म में काम करते नजर आएंगे।
    सुनने में आया है कि आमिर और सलमान जल्द ही अपनी अभिनीत 1994 में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के सीक्वल में नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ‘अंदाज अपना अपना’ का दूसरा भाग पर्दे पर उतार रहे हैं।
    जिसमे फिर से एक बार आमिर और सलमान की जोड़ी नजर आएगी। खबर तो यह भी है कि फिल्म की शूटिंग इसी वर्ष अगस्त माह से शुरू हो जाएगी और अगले वर्ष 2018 के मार्च में फिल्म रिलीज हो जाएगी।
    फिल्म सलमान और आमिर दोनों अपनी अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। सलमान जल्द ही अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आने वाले हैं और फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आमिर खान की आने वाली फिल्मो में ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ शामिल हैं। 

    No comments:

    Post a Comment