• May 31, 2017

    सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नया Twitter अकाउंट भी हुआ बंद!

    अभी कुछ दिनों पहले आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किये जाने पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। अभिजीत ने ट्विटर को देश विरोधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी और हिंदू विरोधी करार दिया था।
    अभिजीत के ट्विटर अकाउंट को निलंबित करने के विरोध में उतरे सोनू निगम ने भी अभिजीत का समर्थन करते हुए ट्विटर छोड़ दिया था। अभिजीत के समर्थन में उतरे सोनू ने ट्वीट किया, “मैं एकतरफा कार्यवाई के विरोध में  ट्विटर छोड़ रहा हूँ।
    अब अभिजीत ने सोमवार सुबह नया अकाउंट बनाकर ट्विटर पर वापसी की थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही रात में इस नए अकाउंट को भी बंद कर दिया गया। अभिजीत ने नए अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ हैं।
    ये है मामला-
    अभिजीत ने ट्वीट करके कुछ महिला यूजरों खासतौर पर जेएनयू की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता शहला राशिद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शहला ने जब भाजपा नेताओं से जुड़े सेक्स स्कैंडल के बारे में बात की तो ट्विटर पर अभिजीत और कई अन्य ने उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया हैं।

    No comments:

    Post a Comment