• May 12, 2017

    केस हुआ खत्म, जल्द आएगी ‘Wanted 2’, एक बार फिर Salman बनेंगे ‘राधे’

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैं’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस समय अबू धाबी में चल रही हैं।
    हाल ही में खबर आयी है कि सलमान का एक बार फिर से राधे लुक नजर आने वाला हैं। वर्ष 2009 में प्रदर्शित हुई सलमान की फिल्म ‘वांटेड’ उनके करियर की अहम और सफल फिल्म थी और अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा हैं।
    ख़बरों के मुताबिक़ फिल्म ‘वांटेड’ ने निर्माता बौनी कपूर ने इस फिल्म के कॉपीराइट्स मामले को लेके कोर्ट में चल रहे मुक़दमे को जीत लिया हैं और अब वह जल्द ही फिल्म का सीक्वल वांटेड 2 लेकर आ रहे हैं।
    इस बार भी सलमान वांटेड 2 में राधे के अवतार में नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘वांटेड’ रिलीज होने के तुरंत बाद ही कॉपीराइट संबंधी विवाद में घिर गयी थी लेकिन अब फिल्म के निर्माता बौनी कपूर इस लम्बे समय से चल रहे केस को जीत गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment