• June 24, 2017

    ‘Baahubali 2’ तो दूर की बात अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए Salman

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ कल बीते शुक्रवार 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले चर्चाएं थी कि फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन बाहुबली 2 सहित कई फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ हैं।
    आपको बता दें कि प्रभास की अभिनीत फिल्म ‘बाहुबली 2’ की कमाई का रिकॉर्ड तो दूर की बात सलमान इस बार अपनी पिछले ईद पर रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाए हैं।
    ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन हिंदी में भारत में 41 करोड़ की कमाई की थी और अब ट्यूबलाइट ने पहले दिन शुक्रवार 21.15 करोड़ की कमाई की हैं। जो उनकी पिछले ईद पर रिलीज हुई फिल्मो से भी कम हैं।
    आपको बता दें कि सलमान खान की पिछले वर्ष 2016 में ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपेर कमाए थे उससे पहले 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ ने 27.25 करोड़, 2014 में ‘किक’ ने 26.40 करोड़ और 2012 में रिलीज हुई ‘एक था टाइगर’ ने रिलीज के पहले दिन 32.93 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी।
    लेकिन इस बार 2017 में ईद के मौके पर रिलीज ‘ट्यूबलाइट’ पहले दिन (शुक्रवार) को महज 21.15 करोड़ की ही कमाई कर पायी हैं। अब देखना होगा कि इस वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन कितना पहुँचता हैं।

    No comments:

    Post a Comment