• June 24, 2017

    India VS Pakistan – आज फिर होगी भिड़ंत, होगा महामुकाबला

    हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स: खिताब  की रेस से बाहर हो चुकी भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर  से हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के लिए शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। बता दें कि दोंनो टीमों के बीच पांचवें-आठवें स्थान के लिए क्लसिफिकेशन मुकाबला होगा।
    आपको बता दें कि क्वार्टरफाइनल में 14वें नंबर की टीम मलेशिया से 2-3 से हार के बाद दुनिया की छठे नंबर की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गयी थी। मलेशिया के हाथों मिली हार के बाद आज टीम इंडिया अपनी गलतियों को  सुधारकर जीत हासिल करने उतरेगी। पिछले मुकाबले में भारत ने 7-1 से पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।
    मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना टीम हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेगी।

    No comments:

    Post a Comment